लोगों की राय

नेहरू बाल पुस्तकालय >> सोना की कहानी

सोना की कहानी

तारा तिवारी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :32
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6205
आईएसबीएन :81-237-2324-5

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

सोना एक ऊँटनी के बच्चे का नाम है तारा तिवारी इसी बच्चे की कहानी बता रही हैं.....

Sona Ki Kahani Tara Tiwari -A Hindi Book Tara Tiwari

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

सोना की कहानी


एक ऊँटनी अपने बेटे सोना के साथ रेगिस्तान में धीरे-धीरे चली जा रही थी। खूब गरमी थी। धूप बहुत तेज थी। सूरज अपनी पूरी ताकत से चमक रहा था।
पीली-पीली बालू धूप में शीशे की तरह चमक रही थी।
अचानक सोना रुक गया। बालू में अपने पाँव धँसा कर बुड़बुड़ाया, ‘‘मैं अब और नहीं चलूँगा। मुझको बड़ी प्यास लगी है। मुझको पानी चाहिए, माँ !’’

माँ ने प्यार से उसकी ओर देखा। उसने सिर झुका कर सोना का माथा चूमा।
‘‘बस, बस बेटे’’ ऊँटनी ने कहा। ‘‘मैं जानती हूँ तुमको बड़ी प्यास लगी है लेकिन अब ज्यादा नहीं चलना पड़ेगा। पानी पास ही है, वह देखो।’’

उसने अपनी लंबी गरदन बढ़ा कर उस, तरफ इशारा किया जहाँ कुछ दूरी पर, पेड़ों की क़तार दिखायी दे रही थी।
‘‘देखो वह ऊँचे-ऊँचे पेड़। देख रहे हो न ? रेगिस्तान में जहाँ पेड़ होते हैं वहाँ पानी भी होता है। हो सकता है वहाँ कोई छोटा-मोटा गाँव भी हो। वहाँ और बहुत-से जानवर होंगे। तुम उनके साथ खेलना। चलो बेटा, मेरा राजा बेटा !’’
सोना को अच्छा लगा।

‘‘पानी, लोग, जानवर !  तब तो मजा आयेगा। जल्दी चलो,. माँ !’’
वह तेज-तेज़ चलने लगा। जल्दी ही वे पेड़ों के पास पहुँच गये। ऊँटनी ने सिर उठाकर हवा में कुछ सूँघा।
‘‘इस तरफ आओ, बेटे ! यहाँ पास ही कहीं से पानी की महक आ रही है।
पानी आसानी से मिल गया। ऊँचे-ऊँचे पेड़ों और घनी झाड़ियों से घिरा एक बड़ा-सा तालाब था। वे जल्दी-जल्दी उधर बढ़े। गर्दन झुका कर दोनों पानी पीने लगे।


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai